एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

23.5 नहीं, 11 एकड़ जमीन ही हुई है एक्वायर

Mohali Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोहाली। गुरुद्वारा अंब साहिब की 23.5 एकड़ जमीन न तो एक्वायर हुई है और न ही एसजीपीसी ने गमाडा से जमीन के पैसे लिए हैं। पूरी जमीन का कब्जा प्रबंधक कमेटी के पास है। जमीन को हर साल की तरह ठेके पर देने की कवायद चल रही है। यह कहना है अकाली नेताओं का।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिअद के जत्थेबंदक सचिव अमरीक सिंह मोहाली, एसजीपीसी के कार्यकारी मेंबर भजन सिंह शेरगिल व निरमैल सिंह जौलाकलां ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब की गांव प्रेमगढ़ सैनी माजरा में 23 एकड़ जमीन है, जिनमें 56 बीघा 11 बिसवा एक्वायर करने को सरकार ने 2010 में नोटिस दिया था। कमेटी ने कानूनी राय लेने के बाद 90 प्रतिशत मुआवजा लेकर मुआवजा बढ़ाने की याचिका दायर करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि करीब 11 एकड़ जमीन एक्वायर की गई है। बाकी जमीन का कोई विवाद नहीं है।

इधर हस्ताक्षर अभियान
एसजीपीसी मेंबर हरदीप सिंह ने गुरुद्वारा श्री अंब साहिब की जमीन को बचाने के लिए दस्तखत मुहिम शुरू कर दी है। हरदीप सिंह की अगुवाई में संगत ने मिलकर यह अभियान फेज-7 में से शुरू किया। संगत ने एकत्र होकर पहले फेज-7 में, फिर फेज-3बी1 में भी लोगों के हस्ताक्षर करवाए। इस मौके पर महिंदर सिंह, अरविंदर सिंह बेदी समेत कई धार्मिंक सस्थाओं के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें