एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जेएलपीएल पर आयकर विभाग का शिकंजा

Mohali Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में पहला मेगा प्रोजेक्ट लाने वाली नामी कंपनी जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (जेएलपीएल) पर आयकर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने कंपनी के दफ्तरों और कंपनी प्रबंधकों के घरों में एक साथ छापा मारा। सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई विभाग की कार्रवाई देर रात तक जारी रही, कार्रवाई वीरवार तक चलने की उम्मीद है।
जेएलपीएल के सेक्टर 70, सेक्टर 82 और फेज दस स्थित दफ्तरों पर सुबह एक साथ विभागीय टीमों ने छापा मारा। इसी के साथ कंपनी के एमडी और नगर काउंसिल मोहाली के पूर्व प्रधान कुलवंत सिंह की सेक्टर-71 स्थित कोठी नंबर 1047 में भी आयकर की टीम ने डेरा डाल लिया। सेक्टर-70 ऑफिस में जो स्टाफ मेंबर आ गए थे, उनके मोबाइल स्विच ऑफ करवाकर अधिकारियों ने अपने पास रख लिए। सेक्टर-82 स्थित दफ्तर में कंपनी के एक ठेकेदार से भी पड़ताल की गई। छापेमारी के दौरान चंडीगढ़ पुलिस भी साथ थी। किसी को भी इस दौरान अंदर जाने या बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई। सारे परिसरों को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया था। सूत्र बताते हैं कि आयकर विभाग ने पूरे होमवर्क के साथ छापेमारी की जिसमें चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर के अलावा गुड़गांव, फरीदाबाद और जेएंडके की विभागीय टीमें भी शामिल थीं। सूत्रों के मुताबिक कुलवंत सिंह के दो पार्टनरों के घरों पर भी छापे मारे जिनमें एक मोहाली और एक चंडीगढ़ में रहते हैं। कंपनी से संबंधित एक सीए के घर में भी छानबीन की गई। वहीं, कंपनी के लुधियाना स्थित दफ्तर पर भी आयकर ने छापा मारा और रिकार्ड खंगाला।
विज्ञापन


29 को हुआ था ड्रॉ
जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड ने हाल ही में प्लाटों का ड्रा निकाला था। कंपनी के सेक्टर-82 स्थित दफ्तर में 29 अप्रैल को सेक्टर-82 एक्सटेंशन में प्लाटों के ड्रॉ निकाले गए थे जिसके बाद जश्न मनाया गया था।

कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं जेएलपीएल के
जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड के शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं और कई लांच होने की तैयारी है। कंपनी ने सेक्टर 90-91 और 94-95 में रेसिडेंशियल-कम-कॉमर्शियल प्रोजेक्ट लांच किए हैं। इनके अलावा सेक्टर-82 में इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट है, सेक्टर 82-ए में भी इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट आ रहा है। सेक्टर-66-ए में बिजनेस टावर की प्लानिंग है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें