एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लुत्फ उठाएं: कालका-शिमला रेलमार्ग पर इस माह से दौड़ेगी 7 कोचों वाली स्पेशल विस्टाडोम ट्रेन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 11 Nov 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
विस्टाडोम कोच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

शिमला की हसीन वादियों की सैर के लिए उत्तर रेलवे ने सात कोचों का विस्टाडोम (पारदर्शी कोच) ट्रेन तैयार किया है। इस ट्रेन का ट्रायल इसी माह कालका-शिमला रेल मार्ग पर किया जाएगा। ट्रायल के बाद नवंबर के आखिरी सप्ताह में या फिर दिसंबर से नैरोगेज ट्रैक पर सात कोचों वाली विस्टाडोम ट्रेन दौड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे की ओर से पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी ट्रेन के कोचों को आरामदायक बनाया गया है ताकि कालका से शिमला के चार से पांच घंटे के सफर में रेल यात्रियों के दिक्कतें पेश न आए। क्योंकि पहले जो सिंगल विस्टाडोम कोच दूसरे ट्रेनों में जोड़कर चलाए जाते थे, उनमें 36 सीटें थी, लेकिन इस पूरी ट्रेन के हर कोच में पंद्रह सीटें हैं।

हर कोच में चेयर कार जैसी सीटें होंगी जो कालका से शिमला के बीच के सफर को आरामदायक बनाएंगी। इसके प्रत्येक कोच को तैयार करने में करीब दस लाख रुपये का खर्च आया है। यह ट्रेन 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
विज्ञापन


चेयर कार वाली इस ट्रेन में सैलानियों के खाने-पीने के लिए पैंट्री कार की भी सुविधा होगी। सर्दियों के दौरान कोच में हीटर भी चलाया जाएगा, ताकि ठंड से यात्रियों को परेशान न होना पड़े। विस्टाडोम कोच होने के कारण इसका किराया कुछ अधिक रखा जाएगा। हालांकि, अभी इसका खुलासा रेलवे ने नहीं किया है पर यह 500 से 700 रुपये के बीच होने की संभावना है।

कांच की बनी है छत
विस्टाडोम कोच की छत कांच की बनी है। इसकी खिड़कियां भी पूरी तरह से बड़ी व पारदर्शी हैं। लिहाजा ट्रेन से बाहर व आसमान का नजारा बेहतर दिखता है। बता दें कि कालका शिमला रूट पर विस्टाडोम कोच को पॉपुलर बनाने के लिए रेलवे ने हॉप ऑन-हॉप ऑफ सर्विस भी शुरू की है। यानी इस रूट पर मिलने वाले किसी भी स्टेशन पर पैसेंजर्स उतरकर कुछ वक्त बिता सकते हैं, बाद में दूसरी रेलगाड़ी में चढ़ सकते हैं।

कोच में मिलेंगी ये सुविधाएं

- ट्रेन की विंडो पर बड़े-बड़े ग्लास लगे हुए हैं।
- धूप से बचने के लिए इन पर पर्दे भी लगे हैं।
- ग्लास विंडो को पूरा ओपन भी किया जा सकता है।
- गर्मी से बचने के लिए एसी तो सर्दी से बचने के लिए हीटर की सुविधा होगी।
- चेयरकार कोच में आरामदायक कुर्सियां लगी है, जिसे आगे पीछे भी किया जा सकता है।
- प्रत्येक कोच में कुल 15 सीटें हैं, ट्रेन के हर कोच में शौचालय की सुविधा भी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें