एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक और कार की टक्कर में तीन घायल

सुजानपुर (पठानकोट) Updated Sun, 17 Nov 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गुगरां के पास ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।  सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की पहचान विनोद महाजन, दिनेश महाजन, मुकेश महाजन निवासी हाल बाजार अमृतसर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उपरोक्त तीनों जम्मू-कश्मीर के सांबा में अपनी देवी-देवताओं के स्थल पर बच्चे के मुंडन करवाने आए थे तथा घर जाते समय उनकी कार की टक्कर ट्रक से हो गई।

तीनों घायलों को एंबुलेंस में डालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं ट्रक चालक ट्रक घटना स्थल पर छोड़ कर फरार हो गया। सुजानपुर के एसएचओ राजिंदर मन्हास ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक को पकड़ने के लिए नाकों पर सूचित किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें