पटियाला। राजीव गांधी नेशनल ला यूनिवर्सिटी की छत पर आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए लड़का-लड़की को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इस मामले में जांच कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार जीआईएस संधू ने इसकी पुष्टि की।