एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पटेल कालेज में कानूनी साक्षरता सेमिनार

Patiala Updated Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राजपुरा। पटेल मेमोरियल नेशनल कालेज में नेशनल लीगल सर्विस दिवस के मौके पर जिला लीगल सर्विस अथारिटी पटियाला और विद्यार्थी कानूनी साक्षरता क्लब पटेल कालेज की तरफ से कानूनी जानकारी के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें राजशेखर अत्री जस्टिस जिला और सेशन जज मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। सेमिनार का आगाज प्रिंसिपल डा. एम एम गुप्ता और मुख्य मेहमानों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जस्टिस अत्री ने अलग-अलग कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी और निरक्षर व गरीब जरूरतमंद को कानूनी सेवाओं की महत्ता से परिचय करवाया। उन्होंने वकीलों को कहा कि उक्त लोगों की सहायता की जाए। इस अवसर पर जतिन गोयल चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट, बलबीर सिंह एडिशनल जिला और सेशन जज, सीबीआई मैडम अर्शदीप खन्ना, कर्नल टी एस रंधावा और मुख्य कोआर्डिनेटर तेजिंदर सिंह बल ने भी कानूनी सेवाओं पर अपने विचार रखे। इसके बाद विद्यार्थी लीगल साक्षरता क्लब पीएमएन कालेज के कोआर्डिनेटर डा. जागीर सिंह ढेसा और सहायक कोआर्डिनेटर डा. सुरेश नायक की अगुवाई में कला भवन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में हुए कानूनी साक्षरता युवक मेले के विजेता विद्यार्थियों और अध्यापकों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कालेज विद्यार्थियों के अलावा स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें