एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घरों से बाहर लगेंगे बाकी रहते 50 लाख मीटर

Patiala Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन के चेयरमैन इंजीनियर केडी चौधरी ने कहा कि खपतकारों के 20 लाख से अधिक मीटर घरों से बाहर निकाले जा चुके हैं। बाकी रहते 50 लाख के करीब और मीटर जल्द बाहर निकाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों के बिजली मीटर बाहर निकाले गए हैं, वहां इन गरमियों में बहुत ही कम ट्रिपिंग हुई और साथ ही ट्रांसफार्मर भी गरमी में खराब नहीं हुए। चेयरमैन ने कहा कि पंजाब के सारे मीटर घरों से बाहर निकालने के साथ प्रतिदिन 500 मेगावाट से अधिक बिजली की बचत होने की उम्मीद है। वह शुक्रवार को पावरकॉम की ओर से पेडा के सहयोग से मनाए जाने वाले बिजली बचाओ पखवाड़ा के उद्घाटन के मौके पर सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले डायरेक्टर जनरेशन इंजीनियर जीएस छाबड़ा ने पखवाडे़ का दीप जला कर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि एलटी और एचटी कंडक्टर 11527 किलोमीटर बदल दिया गया है। तकरीबन इतने ही और कंडक्टर बदलने योग्य हैं, जो धान के सीजन दौरान काम की रफ्तार कम न हो, इसके लिए नहीं बदला गया था। बिजली कारपोरेशन ने तकरीबन 53000 से अधिक ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलकर इनका लोड कम किया है और 23000 के करीब और ट्रांसफार्मर जल्द बदले जा रहे हैं। इसी तरह से सब स्टेशन जहां-जहां जरूरत थी, इनकी क्षमता बढ़ाई गई और बहुत सारे जरूरत के अनुसार नए सब स्टेशन बनाए गए। कारपोरेशन ने बिजली बचत संबंधी बड़े स्तर पर लोगों को जागरूक किया। जिसके चलते खपतकार आम बल्बों की जगह सीएफएल अपने घरों व व्यापारिक संस्थानों में लगा रहे हैं। अगर पंजाब के सभी लोग सीएफएल इस्तेमाल में लाना शुरू कर दें, तो इससे 600 मेगावाट बिजली की बचत होने की उम्मीद है। बिजली बचत योजना के तहत कारपोरेशन की ओर से खपतकारों को 15 लाख सीएफएल बल्ब रियायती दरों पर बांटे गए।
चेयरमैन ने कहा कि इन सब प्रयासों से अब तक कारपोरेशन को 200 करोड़ बचत होने की उम्मीद है। इंजीनियर छाबड़ा ने बताया कि अगले 15 दिन में बिजली की बचत संबंधी लोगों में चेतना पैदा करने के लिए पावरकॉम के भी वितरण हलकों में पखवाडे़ के तहत कार्यक्रम कराए जाएंगे। 14 दिसंबर को बार्डर जोन श्री अमृतसर साहिब में एक बड़ा समागम करके पखवाड़े का समापन किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने उपभोक्ताओं को बिजली का समझदारी से इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें