एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कोहरे में लिपटा रहा पटियाला

Patiala Updated Sun, 23 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। शनिवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से शाही शहर ठिठुर गया। दिन भर घना कोहरा पड़ा। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट आई। ठंड का असर बाजारों की रौनक पर भी पड़ा। वहीं खेतीबाड़ी माहिरों ने इस मौसम को गेहूं की फसलों के लिए फायदेमंद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में शनिवार को मौसम ने अचानक तेवर बदल लिए। पिछले तीन-चार दिनों से चटख धूप खिल रही थी, लेकिन शनिवार को पूरा दिन घना कोहरा पड़ता रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पटियाला का अधिकतम तापमान शनिवार को 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रहा। इस रिकार्ड के हिसाब से शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को भी शहर में घना कोहरा पड़ेगा।
कड़ाके की ठंड व कोहरे से लोग बेहाल
राजपुरा। शनिवार को कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा पड़ गया। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। शहरवासी सूर्यदेव के दर्शन के लिये तरसते रहे। इस कोहरे की वजह से यात्रीयों को अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिये घंटो देरी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार सुबह 4 बजे से लेकर देर शाम तक खूब धुंध पड़ी जिससे लोग घरों में दुबके रहे। ठंड के चलते दफतरों व दुकानों पर भी उपस्थिति कम रही। ठंड के चलते ट्रेनें आधे से एक घंटे तक देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें