एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अवैध निर्माण गिराने गई निगम टीम लौटी

Patiala Updated Tue, 22 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। सन्नौरी अड्डा के पास मारकल कालोनी में अवैध निर्माण गिराने गई नगर निगम की टीम को लोगों के विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। इस पर निगम ने अवैध निर्माण करने वालों को मंगलवार सुबह तक का समय दिया है। इस समय तक या तो वह लोग खुद ही अवैध निर्माण गिरा लें वरना निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नौरी अड्डा के पास मारकल कालोनी में लीज की जगह पर निगम से बगैर नक्शे पास कराए बिना ही तीन बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। इनमें कामर्शियल निर्माण भी हैं। निगम की टीम सोमवार को पुलिस के साथ इन अवैध निर्माणों को गिराने गई। लेकिन वहां निगम की टीम का अवैध निर्माण कराने वालों के परिवार की महिलाओं व कुछ अन्य लोगों ने उनका विरोध किया। लोगों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर निगम ने मंगलवार सुबह 10 बजे तक का समय इन अवैध निर्माण करने वालों को दिया है। एमटीपी निर्मल प्रीत सिंह ने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें