एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सेक्रेटरी हेल्थ ने किया राजिंदरा का दौरा

Patiala Updated Sat, 16 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। सेक्रेटरी हेल्थ विन्नी महाजन ने शुक्रवार को राजिंदरा अस्पताल में दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के वार्डों का दौरा करके चिकित्सा सुविधाओं में कमियों का जायजा लिया। साथ ही पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स से बात करके उनकी मुश्किलें जानीं। इसके अलावा अस्पताल के डॉक्टरों से भी बैठक की। इस मौके पर उनके साथ अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीके शारदा और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. केडी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 10 बजे सेक्रेटरी हेल्थ विन्नी महाजन अस्पताल पहुंची। सबसे पहले उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर महाजन ने माना कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की कमी के चलते समस्या आ रही है, जिसे जल्द नई भरती करके दूर कर दिया जाएगा। अस्पताल में मरीजों को सस्ते रेट पर सभी जरूरी दवाएं मिलें, इसके लिए सरकार की ओर से जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि अकसर ओपीडी में ही डॉक्टरों की ओर से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से मुलाकात की जाती है, जिससे मरीजों को दिक्कत होती है। इस पर उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को हिदायतें जारी की जाएंगी कि हफ्ते में तय करके किसी एक दिन ही मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से मुलाकात करें। इस मौके पर सेक्रेटरी हेल्थ ने सर्जरी और ऑर्थोपेडिक के ऑपरेशन थियेटरों की मरम्मत के काम का जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने पीजी गर्ल्स स्टूडेंट्स के हॉस्टल का दौरा किया और वहां उनके साथ खाना खाया। उन्होंने इस मौके पर स्टूडेंट्स की मुश्किलें भी जानीं। बाद में महाजन ने कॉलेज के स्टाफ के साथ बैठक करके जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें