एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राजिंदरा के लिए जल्द मिलेंगे 150 करोड़ : परनीत कौर

Patiala Updated Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि राजिंदरा अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं और मशीनरी से लैस करने के लिए जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से 150 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। केंद्रीय सेहत मंत्री गुलाब नबी आजाद ने इस संबंधी प्रपोजल तैयार करके फाइनेंस विभाग को भेज दिया है। जिसके तहत जल्द पैसा जारी हो जाएगा। वह शनिवार को अपने आवास स्थान मोती महल में पत्रकारों से बात कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में अस्पताल की हालत काफी खस्ता है। आम आदमी को यहां पर्याप्त चिकित्सा सेवाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पत्र लिखकर राजिंदरा की हालत में सुधार की मांग की थी। लेकिन इस पत्र का कोई जवाब नहीं आया। इस बारे में उन्होंने केंद्रीय मंत्री गुलाब नबी आजाद से बात की और उन्हें पत्र भी लिखा। जिसके चलते उन्होंने राजिंदरा को आधुनिक सुविधाओं व चिकित्सा उपकरणों से लैस करने के लिए 150 करोड़ का एक प्रपोजल बनाकर फाइनेंस विभाग को मंजूरी के लिए भेज दिया है। जिसके तहत जल्द ही राजिंदरा के लिए बजट मिल जाएगा।
रेल बजट में पटियाला को क्या तोहफा मिलने जा रहा है, इस बारे में उन्होंने कहा कि रेल बजट आने पर साफ हो पाएगा। साथ ही उन्होंने मोगा उप चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा भी ठोका। फ्रांस में स्कूलों में सिख स्टूडेंट्स के पगड़ी पहनने पर लगे प्रतिबंध संबंधी उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति से उन्होंने बात की है और जल्द ही मसले का हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पटियाला में शनिवार को विवाहिता की हत्या मामले में उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ितों को इंसाफ मिलना चाहिए। साथ ही मामले की सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें