एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Patiala Updated Mon, 25 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। शहर में कश्मीरियां वाला टोभा इलाके में विवाहिता की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार सुबह मृतक विवाहिता के पिता अमरजीत सिंह समेत बाकी परिवार के सदस्यों ने बडूंगर रोड के नजदीक पटियाला-संगरूर रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर परिवार वालों ने बादल सरकार पर इस केस को दबाने के आरोप लगाते हुए मेयर जसपाल सिंह समेत इस केस के बाकी दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर प्रदर्शन करने और मामला अदालत तक लेकर जाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता परमप्रीत कौर (28) के पिता अमरजीत सिंह समेत बाकी परिवार के सदस्यों ने रविवार सुबह करीब 11 बजे बडूंगर रोड के नजदीक पटियाला-संगरूर रोड पर अपनी लड़की का शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस प्रदर्शन से रोड पर जाम लग गया। इस मौके विवाहिता के पिता अमरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि आरोपी मेयर जसपाल सिंह समेत बेटे हरप्रीत सिंह व पत्नी परमजीत कौर की अभी तक गिरफ्तारी नहीं डाली गई है।
अमरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि हरप्रीत सिंह और परमजीत सिंह को पुलिस ने शनिवार शाम से राउंडअप करके थाने में रखा है, लेकिन उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। सुबह आठ बजे वह लोग संबंधित कोतवाली थाने में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ले गए थे, लेकिन उन्हें टाल-मटोल करके वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

पिता अमरजीत सिंह ने कहा कि सांसद हरसिमरत कौर जो कोख में लड़कियां न मारने संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए नन्ही छांव प्रोग्राम चला रही है, उन्हीं की सरकार के राज में लड़कियों को मारा जा रहा है, लेकिन सरकार अपने मेयर को बचा रही है। धरने से उठने के बाद विवाहिता परमप्रीत कौर का त्रिपड़ी के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें