एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बहुचर्चित बादशाहपुर गैंगरेप केस शिफ्ट

Patiala Updated Tue, 19 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। बादशाहपुर गैंगरेप केस सोमवार को एडिशनल सेशन जज एनएस गिल की कोर्ट में शिफ्ट कर दिया गया। अभी तक इस केस की सुनवाई एडिशनल सेशन जज संजीव बेरी की कोर्ट में चल रही थी। इस केस में अगली सुनवाई बुधवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले एडिशनल सेशन जज संजीव बेरी ने वर्क लोड अधिक होने का हवाला देकर जिला एवं सेशन जज राजशेखर अत्री से केस को उनकी कोर्ट से शिफ्ट करने की मांग की थी। इस बारे में एडिशनल सेशन जज संजीव बेरी ने रेफरेंस बनाकर सेशन जज को भेजा था। जिस पर गौर करने के बाद जिला एवं सेशन जज ने सोमवार को इस केस को एनएस गिल की कोर्ट में शिफ्ट कर दिया। इस केस में अगली सुनवाई बुधवार को होगी। इस दिन कोर्ट में केस के गवाहों के बयान दर्ज होने की संभावना है।
गौरतलब है कि पिछले साल दिवाली की रात पातड़ां के एक गांव में तीन नौजवान गांव की ही एक महिला की मदद से एक युवती को उठा ले गए थे। यह तीनों नौजवान पास के ही गांव खेड़ी नगाइयां से थे। किडनैप के बाद तीनों युवती को एक आरोपी संदीप सिंह के खेतों की मोटर पर ले गए। जहां उन्होंने युवती के साथ गैंगरेप किया था। पुलिस की ओर से आरोपी बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, संदीप और शिंदर पाल कौर के खिलाफ वारदात के कई दिनों बाद केस तो दर्ज कर लिया गया था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई थी। इंसाफ न मिलने के बाद पीड़िता ने समाना में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें