एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पचीस फीसदी सही सांसद पहुंचे तो भ्रष्टाचार पर रोक :अन्ना

Patiala Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। गांधीवादी नेता अन्ना हजारे ने कहा कि संसद में 25 फीसदी सही नुमाइंदे पहुंच जाएं तो देश में भ्रष्टाचार पर रोक लग सकती है। अन्ना वीरवार को पटियाला के बस स्टैंड के नजदीक वीर हकीकत राय ग्राउंड में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अन्ना ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाएं लोकतंत्र के पवित्र मंदिर हैं, जहां पर पवित्र लोग ही जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद के विपरीत अन्ना हजारे की रैली में ज्यादा भीड़ नहीं जुटी। 1000 के करीब लोग ही रैली में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि आयोजकों की ओर से रैली का समय साढ़े 10 बजे दिया गया था। इसके मुताबिक लोग जब 11 बजे के करीब वीर हकीकत राय ग्राउंड में पहुंचने शुरू हुए तो रैली खत्म हो चुकी थी।
इस मौके पर उनके साथ पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह, सूफी सैयद मोहम्मद जिलानी, संतोश भारतीय, अन्ना हजारे संघर्ष कमेटी पटियाला के कुंदन गोगिया विशेष तौर से मौजूद रहे।
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण की पावर ग्राम सभाओं को मिले
अन्ना हजारे ने सत्ता के विकेंद्रीकरण पर जोर दिया। किसानों की जमीनें अधिग्रहण करने की मंजूरी देने की पावर ग्रामसभाओं को देनी चाहिए। जिससे सीधे केंद्र व राज्य सरकारें किसानों की जमीनें अधिग्रहण न कर सकें। इस मौके पर इंडियन फार्मर्स एसोसिएशन के प्रधान सतनाम सिंह बहिरू ने भी विचार व्यक्त किए।
वीके सिंह ने किया प्रॉपर्टी टैक्स का विरोध
पूर्व सेनाअध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने पंजाब में लगाए जा रहे प्रापर्टी टैक्स का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को परेशानी हो रही है। सभी बुराइयों के खिलाफ आम लोगों को इकट्ठे होकर आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि सितंबर के पहले हफ्ते संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाकर विचार होगा कि देश को क्या दिशा देनी है।
नशा तस्करी के लिए राज्य जिम्मेदार
राज्यों की सीमाओं पर नशों की तस्करी संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में जनरल वीके सिंह ने कहा कि इसके लिए संबंधित राज्य जिम्मेदार होता है।
गुरुद्वारा दुखनिवारण व काली मंदिर में माथा टेका
पटियाला। रैली स्थल पर पहुंचने से पहले अन्ना हजारे ने सुबह करीब 10 बजे सर्किट हाउस से निकलने के बाद शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेका। जहां उन्हें सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वह काली माता मंदिर में भी माथा टेकने के लिए गए।



‘सीबीआई को लाया जाए जनलोकपाल के दायरे में ’
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। अन्ना हजारे ने सीबीआई सहित सभी कर्मचारियों को जन लोकपाल बिल के दायरे में लाने की बात कहते हुए जनता से एकजुट होने का आह्वान किया। वीरवार को अन्ना हजारे राजपुरा की न्यू अनाजमंडी में इंडिया अंगेस्ट क रप्शन की तरफ से आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें रिमोट कंट्रोल से चलाया जा रहा है जो कुछ भी कर पाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें