एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पटियाला जेल में कैदी से मोबाइल बरामद

Patiala Updated Wed, 10 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान एक कैदी से मोबाइल और सिम कार्ड मिला है। जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर त्रिपड़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 52-ए, (1) प्रिजनर्स एक्ट 1894 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पृथ्वी राज निवासी बोरे खेड़ी तहसील मालहगढ़ जिला मधसूर (एमपी) सेंट्रल जेल में कैदी है। सोमवार को जेल में सभी कैदियों और हवालातियों की रूटीन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उक्त कैदी से एक मोबाइल समेत सिम कार्ड बरामद किया गया। जिसके आधार पर त्रिपड़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यहां गौरतलब है कि जेल प्रशासन के लाख दावों के बावजूद कैदियों व हवालातियों से मोबाइल, चार्जर, सिम कार्ड बगैरा मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगते हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें