एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेटी का शगुन डालने जा रहे पिता की मौत

Patiala Updated Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के पास एक सड़क हादसे में बेटी का शगुन डालने जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी टिप्पर चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को विनोद कुमार (44) निवासी मनीमाजरा (पंचकूला) अपनी बेटी शालू का शगुन डालने काली देवी मंदिर पटियाला आए थे। दोपहर को वे अपनी बहन राजपुरा निवासी शीला देवी (50) और बेटे रमन (17) के साथ एक्टिवा पर काली माता मंदिर की तरफ जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वह लोग पंजाबी यूनिवर्सिटी के पास अर्बन एस्टेट फेज तीन के मेन गेट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक टिप्पर चालक ने उन्हें टक्कर मारी। सभी लोग सड़क पर गिर गए और विनोद कुमार टिप्पर के नीचे कुचला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शीला देवी गंभीर है। रमन को बाजू में मामूली चोट लगी है। शीला देवी का इलाज राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस फरार टिप्पर चालक की तलाश कर रही है। उसके खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है।
दुनिया ही लुट गई : शालू
वहीं अस्पताल में शालू ने बताया कि उसकी मां की बचपन में ही मौत हो गई थी, आज पिता भी छोड़कर चले गए। मां के गुजरने के बाद वह बुआ के पास राजपुरा में ही रहती थी। बुआ को वह मां कह कर ही पुकारती है। इस हादसे में उसकी पूरी दुनिया ही लुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें