एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज

Patiala Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सरकारी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. हरसिमरन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन पर क्लास के दौरान एक मेडिकल स्टूडेंट को जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप लगे हैं। इस मामले की जांच को नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट के वाइस चेयरमैन डॉ. राजकुमार वेरका भी पटियाला पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में क्लास के दौरान नौ अप्रैल को नेत्र रोग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. हरसिमरन सिंह ने मेडिकल स्टूडेंट अनमोलप्रीत सिंह माही को जाति सूचक शब्द बोले थे। बाद में इस मामले के तूल पकड़ने पर नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट के वाइस चेयरमैन डॉ. राजकुमार वेरका मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। उन्होंने जांच के बाद पुलिस को भी अपने स्तर पर मामले की जांच करने के बाद केस में पर्चा दर्ज करने को कहा था। पुलिस ने जांच के बाद अब इस मामले में पीड़ित स्टूडेंट के बयान पर आरोपी सहायक प्रोफेसर के खिलाफ 3 (1), (10) अनुसूचित जाति/ अनुसूचित कबीला एक्ट 1989 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें