एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राजोआना के खिलाफ गवाहियां शुरू

Patiala Updated Thu, 16 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास दीपिका की कोर्ट में बुधवार को बलवंत सिंह राजोआना के खिलाफ चल रहे आर्म्स एक्ट केस में सुनवाई हुई। बुधवार को इस केस में रिटायर इंस्पेक्टर दविंदर सिंह की गवाही हुई। जिसके बाद मामले में अगली सुनवाई 28 मई को तय कर दी गई। बुधवार को कोर्ट में राजोआना को भारी पुलिस सुरक्षा में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के केस में बलवंत सिंह राजोआना फांसी की सजा पा चुका है और इस समय पटियाला की जेल में बंद है। इस केस में पिछली पेशी पर कोर्ट ने राजोआना के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय कर दिए थे। इसके बाद बुधवार को इस केस में गवाहियां शुरू हुईं। इस दौरान रिटायर इंस्पेक्टर दविंदर सिंह के बयान दर्ज किए गए। जिसके बाद मामले में अगली सुनवाई की तारीख 28 मई तय कर दी गई। इस दिन केस के अन्य गवाहों एएसआई पाखर सिंह, एसआई सुबेग सिंह और एएसआई परमजीत सिंह के बयान दर्ज होंगे। साथ ही डीसी ऑफिस पटियाला से भी क्लर्क कुछ जरूरी रिकार्ड लेकर कोर्ट पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें