एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

परिवार समेत बेरोजगार लाइनमैनों का धरना

Patiala Updated Tue, 28 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। भर्तियों को लेकर सरकार के अडियल रवैये से गुस्साए पंजाब के कोने-कोने से इकट्ठा हुए बेरोजगार लाइनमैनों ने सोमवार को अपने परिवारों की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ माल रोड पर पावरकॉम हेडऑफिस के बाहर धरना दिया। बाद दोपहर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए रोष मार्च भी निकाला गया। जिसके बाद बस स्टैंड के सामने बत्तियों वाला चौक में जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। इसके चलते पटियाला-राजपुरा रोड पर आवाजाही प्रभावित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बेरोजगार लाइनमैनों की पुलिस के साथ काफी धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के कोने-कोने से बड़ी संख्या में बेरोजगार लाइनमैन शहर में इकट्ठा हुए और उन्होंने भीषण गरमी में अपने परिवार की महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ माल रोड पर पावरकाम हेडआफिस के सामने जबरदस्त धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए बेरोजगार लाइनमैन यूनियन पंजाब के प्रधान पिरमल सिंह, उप प्रधान राजिंदर सिंह, जगतार सिंह माही, निर्मल सिंह माहला आदि ने कहा कि बेरोजागर लाइनमैन पिछले काफी सालों से पावरकॉम में भरती के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जनवरी 2011 में सरकार ने 5000 पदों पर भरती के लिए विज्ञापन जारी करके 1000 लाइनमैनों को भरती किया था। जबकि चार हजार पदों पर अभी भी भर्तियां नहीं की गई हैं। बाकी रहती भरती को तुरंत पूरा किया जाए। बेरोजगार लाइनमैनों के आंदोलन के बावजूद सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।
धरने के दौरान बेरोजगार लाइनमैनों की पुलिस के साथ काफी धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि लाठीचार्ज होने की नौबत नहीं आई। मामला धक्कामुक्की तक ही शांत हो गया। हालांकि माल रोड की एक साइड पूरी तरह से धरने के चलते जाम होने से आवाजाही की काफी समस्या रही। इस मौके पर काफी पुलिस फोर्स तैनात रही। मौके पर एसपी (सिटी) दलजीत सिंह राणा और एसडीएम गुरपाल चहल पहुंचे और उन्होंने आंदोलनकारियों की बैठक पावरकॉम मैनेजमेंट के साथ कराने का आश्वासन दिया। बाद में आश्वासन पूरा न होने पर बेरोजगार लाइनमैनों ने पावरकॉम हेडऑफिस से लेकर शेरां वाला गेट और फिर शहर के अन्य बाजारों से रोष मार्च निकाला। जो बस स्टैंड पर जाकर खत्म हुआ। जहां करीब साढ़े तीन बजे पहले बस स्टैंड के मेन गेट के बाहर कुछ मिनटों के लिए जाम लगाया। इसके बाद बत्तियों वाला चौक में जाम लगाकर सरकार खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस प्रदर्शन की वजह से पटियाला-राजपुरा रोड पर ट्रैफिक जाम होने से आवाजाही प्रभावित हुई। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। बस अड्डे के अंदर बसें न जा पा रही थीं और न ही अंदर से बसें अलग-अलग रूटों पर जा पा रही थीं। करीब घंटे भर तक यह प्रदर्शन चला। बाद में प्रशासन के प्रयासों से आंदोलनकारियों की 30 मई को चंडीगढ़ में पावर सेक्रेटरी के साथ बैठक तय करवा दी गई। जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें