एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पंजाब की कोमलप्रीत कौर को मिला गोल्ड

Patiala Updated Wed, 26 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। पंजाब तलवारबाजी एसोसिएशन की ओर से पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कराए जा रहे पांचवें राष्ट्रीय तलवारबाजी फेडरेशन कप में मंगलवार को भी पंजाब के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। इस कप में पंजाब के खिलाड़ियों ने अब तक छह मेडल जीत लिए हैं। मंगलवार को महिलाओं के सैबर व्यक्तिगत मुकाबलों में पंजाब की कोमलप्रीत शुक्ला ने गोल्ड, पंजाब की ही नीलम रानी ने सिल्वर मेडल जीता। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पंजाब तलवारबाजी एसोसिएशन के प्रधान ब्रह्म मोहिंदरा, महासचिव अनिल अरोड़ा और आमदन कर विभाग के पूर्व कमिश्नर बीएस ढिल्लों ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में 21 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को पुरुषों के फायल व्यक्तिगत मुकाबलों में वी विनोथ कुमार (एमएमसीबी) ने गोल्ड, मणिपुर के डब्ल्यू रोशन सिंह ने सिल्वर और पंजाब के कविश बावा और उत्तराखंड के बसंत शर्मा ने कांस्य, वहीं पुरुषों के सैबर व्यक्तिगत मुकाबलों में तमिलनाडु के केपी गिसोनिधि ने गोल्ड, एसएससीबी के मनदीप सिंह ने सिल्वर और हरियाणा के दिनेश कुमार व जम्मू कश्मीर के विशाल थापर ने कांस्य पदक जीते।
महिला वर्ग के इपी व्यक्तिगत मुकाबलों में एसएससीबी की रुचि त्रिखा ने गोल्ड, शम्मीप्रीत कौर पंजाब ने सिल्वर और चंडीगढ़ की सोनू और केरल की अंबिले पीए ने कांस्य का मेडल जीता। महिलाओं के सैबर व्यक्तिगत मुकाबलों में पंजाब की कोमलप्रीत शुक्ला ने गोल्ड, पंजाब की ही नीलम रानी ने सिल्वर और केरला की सीए भवानी देवी व केरला की ही रीशा पी ने कांस्य के पदक जीते। इस मौके पर डॉ. गुरदीप कौर और महिंदरपाल कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें