एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रोपड़ में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

Patiala Updated Sun, 28 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रोपड़। कांग्रेस नेताओं ने जिला पुलिस प्रमुख के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। पंचायत व ब्लाक समिति चुनावों के दौरान जिला में कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुए मामलों व उन पर हमला करने वालों पर कार्रवाई न होने पर यह प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष व विधायक चरनजीत सिंह चन्नी, लोक सभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू तथा विधायक जगमोहन सिंह कंग के साथ अन्य कांग्रेस नेताओं ने जिला पुलिस प्रमुख को एक शिकायत पत्र भी दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं व पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी जब पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेडों को पार कर पुलिस मुखी कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे तो डीएसपी हरपाल सिंह ने उनको रोकने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस नेता तरसेम सिंह गंधो, अमरजीत सिंह भुल्लर आदि से पुलिस की धक्का मुक्की भी हुई। बाद में सांसद रवनीत ने डीएसपी हरपाल सिंह से इस मामले में अपना विरोध जताया। इस दौरान विधायक जगमोहन सिंह कंग ने कहा कि पुलिस सरकार के हाथों में चल रही है तथा अपनी जिम्मेवारी को भूल गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर दर्ज झूठे मामले वापस लिए जाएं। इस मौके पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि अगर पुलिस ने 30 जुलाई तक कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मामले वापस न लिए तथा जिन लोगों ने कांग्रेस नेताओं पर हमले किये हैं, उन पर कोई कार्रवाई न की तो रोपड़ के मुख्य मार्गों पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा को साथ लेकर जाम लगाया जाएगा।
इस मौके पर विधायक चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि चमकौर साहिब इलाके में अमराली तथा कलारा गांव में कांग्रेस नेताओं पर झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। कलारा में कांग्रेस ने नेता बंत सिंह कलारा पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक 90 साल के बुजुर्ग पर भी मामला दर्ज किया है जो चल फिर भी नहीं सकते तथा उनकी आंखों से कम दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस अकाली दल के हलका इंचार्ज के इशारे पर काम कर रही है।
विज्ञापन

उधर एसएसपी इंदरमोहन सिंह ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया है तथा जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी के साथ पक्षपात नहीं कर रही है तथा जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने साफ किया कि जांच पूरी होने का निर्धारित समय नहीं होता।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें