एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पटियाला में संदिग्ध डेंगू के दो और मरीज

Patiala Updated Tue, 17 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पटियाला। शहर में डेंगू का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार रात राजिंदरा अस्पताल में डेंगू के दो और संदिग्ध मरीज दाखिल हुए। अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक इन दोनों मरीजों की प्राइवेट लैब से कराई रिपोर्ट में डेंगू पाजिटिव रहा है। हालांकि सरकारी मेडिकल कालेज में टेस्ट दोबारा कराने पर ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजिंदरा अस्पताल में डेंगू वार्ड की इंचार्ज डा. सविता कपिला ने बताया कि अस्पताल में पहले मंडी गोबिंदगढ़ से 52 साल का राधे श्याम और आनंद नगर से 27 साल का दविंदर दाखिल हैं। उनके तेज बुखार के बाद शरीर में प्लेटलेट कम होने शुरू हो गए थे। इन दोनों मरीजों की डेंगू के ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट मंगलवार को आ जाएगी। दोनों संदिग्ध मरीजों के अलावा रविवार रात दो नए संदिग्ध मरीज अस्पताल के डेंगू वार्ड में दाखिल कराए गए हैं। इनमें त्रिपड़ी टाउन पटियाला से 55 साल की लक्ष्मी और आनंद नगर इलाके से सुरजीत सिंह शामिल हैं। डा. कपिला ने कहा कि इन दोनों की डेंगू के लिए टेस्ट रिपोर्ट भी कल आ जाएगी। फिलहाल सावधानी के तौर पर दोनों संदिग्ध मरीजों को जरूरी दवाएं देना शुरू कर दिया गया है।
उधर, सिविल सर्जन डा. वरिंदर सिंह मोही डेंगू संबंधी स्थिति काबू में होने के दावे कर रहे हैं। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें