एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खुद भाजपा ही अकाली से रास्ता अलग कर लेगी : कैप्टन

ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 06 Jul 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पंथक व खालिस्तान के एजेंडे पर चलने खिलाफ चेतावनी दी है। भादसों की दाना मंडी में जनसंपर्क मुहिम के तहत आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि जिस तरीके के साथ बादल बंटवारे डालने के एजेंडे को आगे रख रहे हैं, पंजाब की तरक्की की राह में रोड़ा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कैप्टन ने एक सवाल के जवाब में स्वीकार किया कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ढह गई थी, जिस कारण हजारों बेगुनाह सिखों की हत्याएं हुईं।

कैप्टन ने उन पर अकाली दल-भाजपा में दरार डालने की कोशिशें करने का आरोप लगाने वाले बादल पर व्यंग्य कसा। उन्होंने सवाल किया कि क्यों बादल इतना असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और क्यों वे अकाली दल व भाजपा में दरार डालेंगे। खुद भाजपा ही अकाली दल से रास्ता अलग कर लेगी, क्योंकि बादल पंथक व खालिस्तान के एजेंडे पर चल पड़े हैं।
विज्ञापन

 
कैप्टन ने पंथक एजेंडा अपनाने वाले बादल को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब काले अंधेरे व खून भरे दौर से गुजर कर इन बुरे हालातों को भोग चुका है। यही कारण है कि पंजाब की तरक्की रुक गई है और उद्योग यहां आने बंद हो गए।

कैप्टन ने आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने के लिए बादल किसी भी हद तक जा सकते हैं। केवल हिंदू बहुमत वाले इलाकों को पंजाब से बाहर निकालने व सत्ता हासिल करने के लिए बादल व अन्यों ने पंजाबी सूबा आंदोलन चलाया था। इस दौरान पंजाब ने अपने कीमती जंगल व जल स्रोत हिमाचल प्रदेश को दे दिए और औद्योगिक केंद्र हरियाणा को चले गए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें