एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपा का स्थापना दिवस आज: जयपुर से लेकर पूरे प्रदेश में निकलेंगी शोभायात्राएं, भगवामय होगा पूरा राजस्थान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Apr 2022 11:40 AM IST

सार

स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सुनाया जाएगा। प्रदेश के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद और विधायक सभी अपने घरों पर झंडा फहराएंगे और सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के स्थापना दिवस पर आज बुधवार को देश-प्रदेश में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सभी जिलों में शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में आयोजन किए जाएंगे। सुबह 09:15 बजे जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनियां जयपुर के गोकुलपुरा मंडल (झोटवाड़ा) और आमेर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को देश-प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सुनाया जाएगा। प्रदेश के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद और विधायक सभी अपने घरों पर झंडा फहराएंगे और सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करेंगे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें