एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जेलों में शिक्षा के सार्थक प्रयासः रामकिशोर सैनी

जयपुर/एजेंसी Updated Mon, 27 Aug 2012 03:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राजस्थान के जेल राज्यमंत्री रामकिशोर सैनी ने कहा है कि राज्य के कारागृहों में बंदी कैदियों को साक्षर और शिक्षित बनाने तथा शैक्षणिक योग्यता बढ़ने के लिए सरकार पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। सैनी ने बताया कि जो बंदी पूर्ण निरक्षर हैं, उन्हें साक्षर बंदियों द्वारा शिक्षित करने का कार्य कराया जाता है। इसके साथ ही राज्य प्रौढ़ शिक्षा समिति एवं राजस्थान शिक्षा प्रसार समिति द्वारा भी समय-समय पर साक्षरता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि बंदियों को साक्षर करने के लिए जेलों में विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से भी साक्षरता कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2009 से 2011 तक की अवधि में कुल 6 हजार 538 बंदियों को साक्षर किया जा चुका है। सैनी ने कहा कि राज्य की जेलों में ऐसे बंदी भी सजा काट रहे हैं, जो पहले से शिक्षित हैं और वे अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ने के साथ ही उच्च शिक्षा भी प्राप्त करना चाहते हैं, ऐसे बंदियों के लिए औपचारिक शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत सरकार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तथा विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न स्तर की परीक्षाओं में बैठने की सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें