एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जबलांडा में युवक का शव मिलने का मामला

Shimla Updated Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। थाना ढली के तहत जबलांडा में कत्ल हुए युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटनास्थल से पुलिस ने एक लोहे की छड़ बरामद की है। इस छड़ का इस्तेमाल सरिये को टेढ़ा करने के लिए किया जाता है। दावा है कि लोहे की छड़ से ही युवक के चेहरे पर प्रहार किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेजधार हथियार से कत्ल होने का खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार की बरामदगी के बाद जांच को नई दिशा मिल गई है। पुलिस पहले से ही मान कर चल रही है कि युवक बिहार या झारखंड का रहने वाला है। उसके पहनावे से पुलिस यह अंदाजा लगा रही है। इस इलाके में भवन निर्माण कार्यों में इन्हीं राज्यों के मजदूर काम कर रहे हैं। कत्ल के पीछे किसी प्रवासी मजदूर का हाथ हो, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। अब पुलिस इर्द-गिर्द सभी मजदूरों से पूछताछ कर रही है। ठेकेदारों से संपर्क कर रही है कि कहीं उनकी लेबर से कोई मजदूर गायब तो नहीं। रविवार को जबलांडा में सड़क के किनारे युवक का शव मिला था। पहचान संबंधी कोई दस्तावेज न मिलने के कारण इसकी शिनाख्त अब तक पहेली बनी हुई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य से पता चला है कि युवक का कत्ल किसी दूसरी जगह किया गया है। बाद में किसी गाड़ी में यहां लाकर फेंक दिया गया। डीएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि लोहे की राड मिली हैं। जांच चल रही है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें