एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नए साल के जश्न में स्नोफॉल का इंतजार

Shimla Updated Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। नए साल में स्नोफॉल का इंतजार है। वीरवार को बादलों की वजह से बर्फबारी की उम्मीद जगी पर शाम होते-होते बादल छंट गए। वहीं मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह की मानें तो अभी बर्फबारी की उम्मीद है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, इसका अनुमान शुक्रवार सुबह पता चल पाएगा। दूसरी ओर नए साल के जश्न में स्नोफॉल के सरप्राइज के लिए राजधानी सैलानियों से सराबोर हो चुकी है। छोटे-बड़े होटल पैक हो गए हैं। निजी होटलों में 70 तो पर्यटन विकास निगम के होटलों में 100 फीसदी आक्यूपेंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर के लिए पर्यटन निगम के होटलों सहित अधिकतर निजी होटल भी पैक हो गए हैं। पर्यटन निगम के होटल हॉली डे होम में 50 फीसदी तो पीटरहॉफ में 75 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। न्यू ईयर से पहले ही एचपीटीडीसी के होटलों में आक्यूपेंसी सौ फीसदी तक पहुंच गई है। 31 दिसंबर को भी निगम के होटलों में तिल धरने की जगह मिलना मुश्किल ही है। राजधानी के प्रतिष्ठित निजी होटलों में भी 31 दिसंबर के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
--------
सौ फीसदी आक्यूपेंसी की उम्मीद : बहल
एचपीटीडीसी के जीएम योगेश बहल के अनुसार न्यू ईयर पर निगम के होटलों में सौ फीसदी आक्यूपेंसी की उम्मीद है। इन दिनों आनलाइन बुकिंग में तेजी आई है। शहर के आसपास स्थित होटलों में भी सामान्य के मुकाबले आक्यूपेंसी बढ़ रही है।
विज्ञापन

----------
न्यू ईयर वाले दिन फुल रहेंगे होटल : कुकरेजा
होटलियर एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष हरनाम सिंह कुकरेजा के अनुसार न्यू ईयर वाले दिन शहर के होटल फुल रहने की संभावना है। न्यू ईयर से पहले शहर में सैलानियों की आमद में तेजी आ रही है।
---------
दिल्ली, चंडीगढ़ से आने वाली बसों में बढ़ी भीड़
जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त वोल्वो बसें चलाएगा एचआरटीसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। न्यू ईयर से पहले एचआरटीसी बसों की बुकिंग में उछाल आया है। दिल्ली और चंडीगढ़ से शिमला आने वाली बसों में भीड़ बढ़ गई है। एचआरटीसी की लग्जरी बसों में सवारियों को सीटें नहीं मिल पा रही। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिल्सक्वीन पहुंचने वाले सैलानियों की आमद में तेजी आई है। बसों में रश बढ़ने के कारण आनलाइन बुकिंग में तेजी आई है। दिल्ली और चंडीगढ़ से शिमला की ओर आने वाले वालों में सवारियों को सीटें नहीं मिल पा रहीं। एचआरटीसी की वोल्वो, टाटा एसी और डीलक्स बसों की आनलाइन बुकिंग में बीते दिनों के मुकाबले तेजी आई है। साधारण बसों में भी अन्य दिनों के मुकाबले भीड़ बढ़ गई है।
------
एचआरटीसी चलाएगा एक्सट्रा बसें : चौधरी
एचआरटीसी के जीएम रघुवीर चौधरी ने बताया कि न्यू ईयर के मौके पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। डिमांड बढ़ी तो एक्सट्रा वोल्वो बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें