एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

निमोनिया और डायरिया ने जकड़े बच्चे, बुजुर्ग

Shimla Updated Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। मौसम में आए बदलाव से जिले में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। इस दौरान निमोनिया और डायरिया तक की शिकायतें नजर आ रही है। इसके अलावा खांसी, जुकाम और वायरल की समस्या भी बनी हुई है। मौसम बदलते ही शहर के अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़ गई है जिसमें ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग हैं जो अस्पतालों में इलाज के लिए लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अीईजीएमसी के बाल रोग विशेषज्ञ रमेश शर्मा ने बताया के ऐसे मौसम में खांसी, जुकाम और वायरल की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि तापमान में आई गिरावट से मौसम एक दम से रुख बदलता है, जिससे ऐसी समस्याएं पेदा हो जाती हैं और खासकर बच्चों को तो ऐसे मौसम में बीमारी एक दम से चपेट में लेती है । उन्होंने बताया कि ऐेसे मौसम में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

डाक्टरों की सलाह
- बच्चों को अच्छे से गरम कपड़े पहनाएं
- सर्दी में बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान दें और खाने में पौष्टिक चीजें शामिल करें
- बच्चों को ठंडी चीजें खाने को न दें
- सर्दी खांसी होने पर अनदेखी न करें, जल्द से डाक्टर को दिखाएं
- सुबह और शाम बच्चों को लेकर घर से बाहर न निकलने दें

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें