एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दोस्त को छुरा घोंपने को आरोपी फंदे पर लटका मिला

Shimla Updated Sat, 16 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। दोस्त को चाकू घोंपने के आरोपी का शव ख्वारा चौकी के जंगल में पेड़ से लटका मिला। पंकज (28) हमीरपुर के भोरंज का रहने वाला था। वह चंडीगढ़ में किसी निजी कंपनी में कार्यरत था। चाकू से जख्मी हुआ राकेश निवासी मंडी इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज शिमला में उपचाराधीन है। राकेश का आरोप है कि पंकज ने उसकी गर्दन में चाकू से वार किया था। तीन दिन से पुलिस आरोपी पंकज की तलाश कर रही थी लेकिन शुक्रवार को उसका शव पेड़ में एक रस्सी से झूलता मिला। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरूआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला ही मान कर चल रही है। पंकज का शव मिलने के बाद अब जांच के दायरे में राकेश भी आ रहा है। हालांकि, अब तक पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि राकेश और पंकज के बीच झगड़े की मुख्य वजह क्या रही। राकेश की मानें तो वह चंडीगढ़ से एक ही मोटरसाइकल पर बैठकर शिमला की ओर आ रहा था। शोघी में पंकज ने उसकी गर्दन पर चाकू घोंप दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राकेश निवासी मंडी और पंकज निवासी हमीरपुर (भोरंज) दोस्त हैं। दोनों चंडीगढ़ में निजी कंपनी में काम करते हैं। राकेश शिमला में भी काम कर चुका है। मंगलवार को एक मोटरसाइकिल पर बैठकर चंडीगढ़ से शिमला घूमने निकले थे। शाम करीब सात बजे शोघी पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल रोकी। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक राकेश ने पंकज से कहा कि उसे टायलेट जाना है। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो पंकज ने राकेश की गर्दन पर चाकू से वार किया और भाग गया। राहगीर ने पुलिस को फोन कर कहा कि मोटरसाइकिल का एक्सिडेंट हो गया है। पुलिस जब मौके पर गई तो मामला कुछ और ही निकला। घायल को अस्पताल ले जाया गया। बुधवार सुबह पता चला कि राकेश को पंकज ने चाकू मारा है। वारदात स्थल पर पंकज का ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि शुरूआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

ड्राइविंग लाइसेंस ने खड़े किए सवाल
पुलिस अब इस पहलू पर तफ्तीश कर रही है कि पंकज का ड्राइविंग लाइसेंस कई सवाल खड़े कर रहा है। अगर राकेश सही कह रहा है तो पंकज तत्काल कहां से रस्सी लेकर आया। वह क्या पहले से जंगल से वाकिफ था? क्या उसी ने राकेश पर चाकू से हमला किया? हमले के पीछे वजह क्या थी? इन सब सवालों का जवाब अब पुलिस ढूंढ रही है। इस मामले में जल्द राकेश से पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें