एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आशियाना में 250 रुपये में चखिए गुच्छी

Shimla Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) सैलानियों व स्थानीय लोगों की मांग के बाद आज से फिर हिमाचली फूड फेस्टिवल शुरू करने जा रहा है। फूड फेस्टिवल के दौरान पहली बार अतिथियाें को औषधीय गुणों से भरपूर गुच्छी की सब्जी 250 रुपये में परोसी जाएगी। एचपीटीडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक बीआर चौहान ने बताया कि बीते दिनों राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शिमला प्रवास के दौरान उन्हें बतौर स्पेशल हिमाचली डिश गुच्छी की सब्जी खिलाई गई थी। इसके अतिरिक्त फूड फेस्टिवल के दौरान वेज व नॉन वेज की एक से बढ़कर एक आइटम सैलानियों के लिए तैयार की जाएगी। स्वीट डिश में उपभोक्ताओं को परंपरागत मीठे व्यंजन खिलाए जाएंगे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए आयोजन : बहल
टूरिस्टों और लोकल लोगों की डिमांड को देखते हुए एक बार फिर पांच दिन का हिमाचली फूड फेस्टिवल लगाया जा रहा है। एचपीटीडीसी का मकसद सिर्फ प्रोफिट कमाना नहीं। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
- योगेश बहल
महाप्रबंधक, एचपीटीडीसी

ये रहेगा फूड फेस्टिवल का मेन्यू
12 जून चिकन अनारदाना, मटर मुकंदबड़ी, चना मदरा, दाल माश, घीये का मीठा
13 जून मटन रोगनजोश, आलू मटर मदरा, घीया चना, राजमाश मदरा, बदाने का मीठा
14 जून छा मीट, सेपू बड़ी, गोभी पलदा, माह धुले, खीर
15 जून गुच्छी मटर, चिकन मदरा, मिठड़ी (सब्जी), दाल चना, कद्दूू का मीठा
16 जून मीट मदरा, मशरूम मदरा, चना रैंठा, सेपू बड़ी, घीये का मीठा

सैलानी ले सकेंगे पहाड़ी सिड्डू का मजा
फूड फेस्टिवल में सैलानी व स्थानीय लोग पचास रुपये में पहाड़ी सिड्डू का भी मजा ले सकेंगे। एचपीटीडीसी के आशियाना रेस्टोरेंट में अतिथियों को अफीम दाने से तैयार मीठे और नमकीन सिड्डू खिलाए जाएंगे।
विज्ञापन


200 में वेज, 250 में नॉन वेज थाली
फूड फेस्टिवल के लिए पर्यटन विकास निगम के आशियाना रेस्टोरेंट में वेज और नॉन वेज थाली तैयार की गई है। वेज थाली 200 और नॉन वेज थाली की कीमत 250 रुपये तय की गई है। गुच्छी मटर की सब्जी स्पेशल डिमांड पर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें