एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सरकार और संगठन के समन्वय की होगी समीक्षा

Shimla Updated Tue, 26 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार और संगठन के समन्वय की समीक्षा के लिए कांग्रेस कमेटी ने छह दिसंबर को बैठक तय की है। इसमें प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से लेकर जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता हिस्सा लेंगे। निचले स्तर तक राज्य सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं, इसके लाभ आम आदमी तक पहुंच रहे हैं या नही? इसे गांव तक पहुंचाने के लिए क्या नई पहल की जानी चाहिए? इन सभी मामलों के साथ अगले महीने के क्या जिला और ब्लाक के लक्ष्य होंगे, इसे तय करने के लिए प्रदेश कांग्रेस समिति की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी चुनावों के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को गांव और बूथ तक पहुंचाने के लिए पिछले महीने दिए गए लक्ष्यों का कितना कार्य पूरा हुआ। केंद्रीय योजनाओं का लाभ आम हिमाचली तक पहुंचने के क्या माध्यम अपनाया जाए, यह भी बैठक में तय किया जाना प्रस्तावित है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बैठक होनी है। पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वह कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से लेकर जिला अध्यक्ष और प्रवक्ता फीडबैक देंगे। जिलाध्यक्षों को बैठक में जिलों में क्या क्या कार्य चल रहे हैं? किन कार्यों को शुरू किया जाना है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए और क्या किया जा सकता है? इन सभी मसलों पर अपना सुझाव देंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें