एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रदेश में हरियाली बढ़ाएंगे स्कूली छात्र

Shimla Updated Fri, 04 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। प्रदेश के स्कूली छात्र हरियाली बढ़ाने में भी अपना योगदान देंगे। जुलाई माह में निजी और सरकारी स्कूलों का हर छात्र और छात्रा एक-एक पौधा लगाएगा। यह व्यवस्था स्कूल प्रिंसिपल सुनिश्चित करेंगे। इस सिलसिले में वीरवार को प्रधान सचिव वन एवं पर्यावरण तरुण श्रीधर और प्रधान सचिव शिक्षा अली रजा रिजवी ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला स्तर पर शिक्षा और वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। हाईकोर्ट के निर्देशों पर उक्त कवायद शुरू की गई है। प्रदेश में छठी से 12वीं कक्षा तक लगभग 10 लाख छात्र हैं। इनमें सरकारी से लेकर निजी स्कूल तक शामिल हैं। इस कार्य में पर्यावरण एवं विज्ञान तकनीकी विभाग की ओर से बनाए गए लगभग तीन हजार ईको क्लब भी मदद करेंगे। उनकी ओर से भी अपने स्तर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पौधे रोपे जाएंगे। क्षेत्रों के अनुसार पौधों की प्रजातियां तय की जाएंगी, जिससे हिमाचल की हरियाली को बढ़ाने में मदद मिल सके। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रदेश के पीसीसीएफ आरके गुप्ता, पर्यावरण एवं विज्ञान तकनीकी विभाग के निदेशक डा. एसएस नेगी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। शिक्षा विभाग को वन विभाग की ओर से प्रदेश भर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें