शिमला। जमा एक के मैथ और केमिस्ट्री विषयों की परीक्षाएं रद्द होने से अब परीक्षा परिणाम 22 दिन की देरी से आएगा। इससे छात्र और अभिभावक असमंजस में हैं। इसके अलावा कई शिक्षक संघ भी इसका विरोध कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर ने बताया परीक्षा परिणाम आउट होने से एक दिन पहले परीक्षाएं रद्द करने से छात्र और अभिभावक परेशान हैं। यह कैसे संभव हो सकता है कि छात्र 11वीं की परीक्षाओं की भी तैयारी करें और 12वीं की पढ़ाई भी। विभाग ने अभी तक 12वीं आर्ट्स के दाखिले को लेकर भी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। इससे भी छात्र दुविधा में हैं। संघ के राज्य महासचिव राजेंद्र ठाकुर, उपप्रधान गिरीश ठाकुर, मुख्य संगठन सचिव पंकज कुमार बख्शी, प्रेस सचिव डा. राम गोपाल, वरिष्ठ सदस्य परमदेव, मुख्य हेड क्वार्टर सचिव संजय देष्टा, राज्य सचिव नरेश ठाकुर, गोपी चंद ठाकुर, कानूनी सलाहकार सुरेंद्र शर्मा, विश्वनाथ मनकोटिया, राज कुमार, वित्त सचिव राजगीर ने शिक्षा बोर्ड और विभाग से मांग की कि जमा एक की परीक्षा को लेकर ठोस नीति बनाएं और परीक्षा बोर्ड के माध्यम से करवाई जाए ।
और पढ़ें