एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हार पर जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट तलब

Shimla Updated Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनाव में हुई हार पर प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों से रिपोर्ट तलब की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में बैठक 20 मई को बुलाई है। इसमें रिपोर्ट पर मंत्रणा होगी। इसमें कैसे हारे चुनाव? इस पर मंथन किया जाएगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस की चारों लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर हुई हार के कारणों की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष, आठ मंत्रियों और कांग्रेस के कई दिग्गजों के हलकों में भाजपा को लीड मिली है। राज्य में कांग्रेस की सरकार रहते हुए यह कैसे हो गया? इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपनी रिपोर्ट मंगवाएगी। इसे कांग्रेस हाईकमान को भी दिया जा सकता है। यद्यपि पूरे देश-प्रदेश में मोदी लहर थी, यह भी सभी मान रहे हैं। बावजूद इसके प्रदेश कांग्रेस अपने प्रादेशिक कारणों पर भी मंथन करेगी। जिलों से प्राप्त रिपोर्ट पर हिमाचल कांग्रेस छानबीन को अलग से कमेटी का गठन भी कर सकती है। इसमें मोदी लहर को नहीं रोक पाने के कारणों और पार्टी की अन्य कमजोरियों पर विचार-मंथन होगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि जिला अध्यक्षों की बैठक 20 मई को बुलाई गई है। उनसे जाना जाएगा कि कहां चूक हुई? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी भूल-चूक में सुधार कर आगामी तैयारियों में जुट जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें