शिमला। हिमाचल को नौ नए एचएएस और तीन एचपीएस अधिकारी मिल गए हैं। इनके अलावा पांच तहसीलदार, तीन बीडीओ और छह टीओ भी मिले हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा के साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल 32 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए हैं।
एचएएस अधिकारियों में हिमाचल को शिखा शर्मा, बाबूराम शर्मा, अवनिंद्र कुमार, सुरेंद्र मोहन, सन्नी शर्मा, विक्रम सिंह, विजय कुमार और त्रिभुवन सिंह मनकोटिया मिले हैं। एचपीएस अधिकारियों के रूप में इस परीक्षा को नरेश कुमार वर्मा, अमर नेगी और मनोज कुमार ने पास किया है। इसमें शिखा शर्मा पहले स्थान पर रही हैं। तहसीलदार के पद पर राजेश कुमार, जगदीश चंद, गणेश ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, पंकज सूद और विक्रमजीत सिंह ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। बीडीओ के तौर पर शेफाली शर्मा, राजकुमार और सोनू का चयन हुआ है। मनमोहन सिंह परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला रोजगार अधिकारी बने हैं। निवेदिता नेगी, अमित कुमार, अनिरुद्ध एस. चौहान, समरीतिका, पुलकित संदल और प्रशांत टीओ बने हैं। वहीं, कमल किशोर, पारस अग्रवाल, नीरज सूद और रजनीश कुमार ने सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं की परीक्षा पास की है।
राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें 32 उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।