एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चंद्रकला भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान की चेयरमैन

Shimla Updated Fri, 05 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला के चेयरमैन पद से महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी का इस्तीफा मंजूर हो गया है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने गांधी के स्थान पर राजस्थान के बीकानेर स्थित गंगा सिंह विश्वविद्यालय की वीसी चंद्रकला पहाड़िया को चेयरमैन नियुक्त किया है। गांधी ने केंद्र में मोदी सरकार बनने के एक माह बाद ही त्याग पत्र दे दिया था। इससे शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया था। इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे थे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला स्थित भारतीय उच्च संस्थान के चेयरमैन पद पर लंबे समय तक गोपाल कृष्ण गांधी कार्यरत रहे। वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान ही गांधी ने मोदी पर एक विवादित बयान दिया था, जोकि सुर्खियों में छाया रहा। चुनाव के बाद केंद्र में जैसे ही मोदी की सरकार बनी उसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने उनके त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया है। इसकी पुष्टि संस्थान के पीआरओ भजन कायत ने की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें