एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

क्रिसमस के रंग में रंग गई पहाड़ों की रानी

Updated Mon, 25 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिल्सक्वीन सोमवार को पूरी तरह क्रिसमस के रंग में रंग गई। शहर में कई जगहों पर सांता क्लाज बच्चों को गिफ्ट बांटते नजर आए। क्रिसमस के मौके पर रिज मैदान और मालरोड पर भारी जन सैलाब उमड़ा। देर शाम तक यहां जश्न का माहौल रहा। शहर के चर्चों में सोमवार को विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रभु यीशु का याद किया। स्थानीय लोगों सहित बाहरी राज्यों से आए सैलानियों और स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
क्रिसमस पर शहर के चर्चों को दुल्हनों की तरह सजाया गया था। सुबह से ही चर्चों में प्रार्थना के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। रिज मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च को क्रिसमस के लिए रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। प्रार्थना सभा के लिए भी खास तैयारियां की गई थी। चौड़ा मैदान स्थित चर्च में क्रिसमस के मौके पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


क्रिसमस डे पार्टी में जमकर मचाया धमाल
शिमला। क्रिसमस के मौके पर रिट्स डिस्कोथेक में डांस पार्टी का आयोजन किया गया। भारी संख्या में राजधानी के युवक-युवतियों और सैलानियों ने पार्टी में भाग लिया। पार्टी में भाग लेने वालों को रिट्स डिस्कोथेक की ओर से सरप्राइज गिफ्ट भी दिए गए। रिट्स डिस्कोथेक के डीजे रमन की धुनों पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। स्थानीय लोगों के अलावा सैलानियों ने भी पार्टी में जम कर मस्ती की।
.....
लिफ्ट के बाहर भीड़, पैदल ही मालरोड पहुंचे टूरिस्ट
सर्कुलर रोड से मालरोड को जोड़ने वाली शहर की एकमात्र लिफ्ट के बाहर सोमवार को भारी भीड़ रही। लिफ्ट से लेकर सर्कुलर रोड तक लोगों की कतारें लग गईं। आधे से पौने घंटे तक इंतजार के बाद भी नंबर न लगने पर लोग विशेषकर युवा मैट्रोपोल होते हुए पैदल ही माल रोड की ओर चल दिए।
.....
सर्कुलर रोड पर जाम ने ली परीक्षा
सर्कुलर रोड पर सोमवार को दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। लिफ्ट के पास नगर निगम की पार्किंग, होटल हालीडे होम के पास एचपीटीडीसी की पार्किंग के सामने बेतरतीब खड़ी गाड़ियों के कारण बार-बार जाम लगता रहा। दोपहर ढाई बजे लोकल बस स्टैंड से बैम्लोई तक वाहनों की कतार लग गई।
000
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें