एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कृष्ण जन्म महोत्सव पर शहर में निकली शोभा यात्रा

Updated Sat, 12 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला।
कृष्ण महोत्सव पर गंज के राधा कृष्ण मंदिर से शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शहर के हजारों लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया। हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा.... राधे राधे... हरि बोल जैसे भजनों ने शहर को भक्तिमय बना दिया। सनातन धर्म सभा और आर्य समाज के बच्चों ने राधा और कृष्ण की झांकियां निकाली। दोपहर एक बजे शुरू हुई शोभा यात्रा में कृष्ण और राधा की पालकी को चमेली के फूलों से सजाया गया था। पालकी पर विराजमान कृष्ण कन्हैया को पीले वस्त्र पहनाए गए थे। शोभायात्रा गंज बाजार, भगत सिंह मार्ग, राम बाजार से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान कृष्ण राधा, शिव और मां दुर्गा की झांकियां भी निकाली गईं। पहाड़ी बैंड ने शहर को भक्तिमय धुनों से मंत्रमुग्ध किया। इसके अलावा भजन कीर्तन भी किया गया। सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद ने बताया कि रविवार सुबह आठ से शाम आठ बजे तक कीर्तन होगा। एसडी स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में उपप्रधान अशोक मित्तल, सचिव दीपक लाल सूद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उधर लोअर बाजार में जगह-जगह भंडारे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा जन्माष्टमी पर छह क्विंटल भोग व्रत रखने वाले लोगों को दिया जाएगा। जबकि बीस अगस्त को नंदोत्सव के मौके पर भंडारा भी दिया जाएगा।
....
मंदिर परिसर में हर हरकत पर नजर रहेगी कैमरों से
शिमला। सूद सभा ने मंदिर परिसर में इस बार 17 सीसीटीवी लगाए हैं। इनकी मदद से मंदिर परिसर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रहेगी। साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की जेब काटने वाले संदिग्ध चोरों पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें