एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जमुना के सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज

Updated Sat, 19 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला।
राजधानी के राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में शनिवार को फ्रेशर्स वेलकम का आयोजन किया गया। कॉलेज सभागार में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य प्रो. नमृता टिक्कू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होेंने सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृत किया। सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली 38 नई छात्राओं ने रंग बिरंगे परिधानों में सजकर स्टेज पर जलवा फैशन का है ये जलवा.....गीत पर खूब जलवे बिखेरे। सौंदर्य प्रतियोगिता में जमुना को मिस फ्रेशर चुना गया। प्राचार्य प्रो. नमृता ने जमुना को ताज पहनाकर सम्मानित किया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में अंशिका फर्स्ट रनरअप और विदुशी सेकेंड रनरअप चुनी गई। इसके अलावा अलग-अलग टाइटल से भी छात्राओं को अलंकृत किया गया। इसमें शिखा को मिस टैलेंटिड और इंदु को मिस कांफिडेंस का टाइटल दिया गया। कॉलेज प्राचार्य ने छात्राओं से कहा कि वे कॉलेज में मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को तय कर आगे बढ़ें। कॉलेज उनके भविष्य को संवारने के लिए हमेशा सहयोग करेगा। कार्यक्रम में सीनियर छात्राओं ने जूनियर के स्वागत लिए कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इनमें स्पेनिश डांस, पहाड़ी नाटी, हिप हॉप, नेपाली नृत्य, पंजाबी डांस जैसे मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। फ्रेशर्स वेलकम में पूरा सभागार छात्राओं से भरा था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें