एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नौनिहालों ने दादा-दादी संग की मस्ती

Updated Sat, 18 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। शहर के दयानंद पब्लिक स्कूल में नर्सरी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। इसमें स्कूल के नन्हें छात्रों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ मिलकर रंग-बिरंगे परिधानों में कैट वॉक किया। ग्रैंड पेरेंट्स और छात्रों ने मिलकर इस कार्यक्रम में खूब मस्ती की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य अनुपम ने सभी ग्रैंड पेरेंट्स का स्वागत कर किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में अपने ग्रैंड पेरेंट्स के प्रति आदर सत्कार और प्यार की भावना को और बढ़ाना है। इस दौरान छात्रों ने कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए, जिसमें रैंप पर कैट वॉक मुख्य आकर्षण रहा। वहीं पेरेंट्स ने अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियों में भाग लिया। अंत में प्रधानाचार्य ने इन स्पर्धाओं में विजयी रहे ग्रैंड पेरेंट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें अंताक्षरी में टीम ए से अरुण भारद्वाज मगांक के दादा और प्रेमलता अर्थ ठाकुर की दादी प्रथम रहे। जबकि, म्यूजिकल चेयर में मृत्युंजय के दादा जयदेव शर्मा और कमला धनंजय वर्मा की दादी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें