एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

परिजनों का आरोप, पंचायत घर में शव रखने पर फोन पर धमकाती रही प्रधान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 24 Sep 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रोहड़ू। भलाड़ा पंचायत के धारा गांव में एक ओर पांच लोगों की मौत से मातम था। दूसरी ओर ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पंचायत घर में रात को शव रखने पर पंचायत प्रधान वहां से शव हटाने के लिए बार-बार फोन पर धमका रही थी। धारा गांव निवासी पांच लोगों के शव शनिवार शाम भारी बारिश के बाद ग्रामीणों ने गांव में पहुंचाए। तय किया कि बारिश के चलते निर्माणाधीन पंचायत भवन की छत के नीचे ही शव रात को रखे जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पंचायत प्रधान ने मृतकों के परिजनों को फोन पर तुरंत पंचायत भवन से शव हटाने की चेतावनी दी। ग्रामीणों त्रिलोक चंद, शांता कुमार, जेपर सिंह, बॉबी, रमेश, महिला मंडल प्रधान अंजू और सदस्य स्नेहलता, गुड्डी देवी आदि ने आरोप लगाया कि जहां पूरा गांव शोक में डूबा था, वहीं उनकी पंचायत प्रधान बार-बार निर्माणाधीन पंचायत घर से शव बाहर निकालने के लिए फोन पर रात भर धमकी देती रही।

लोगों के कारण पूछने पर प्रधान का जवाब था कि पंचायत की जनता नहीं मान रही। ग्रामीणों ने कहा, इसकी शिकायत डीएसपी रोहड़ू को दी। सुबह प्रधान के खिलाफ गुस्साए लोगों को डीएसपी अनिल शर्मा ने मौके पर पहुंच कर शांत करवाया। उन्होंने पीड़ित लोगों से पुलिस में लिखित शिकायत देने को कहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी। वहीं पंचायत प्रधान बबीता निशिंटू ने कहा ये लोग सब बेमतलब की बातें बना रहे हैं। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा, सब आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें