एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हिमाचल के स्कूलों में पांच मार्च तक पहुंच जाएंगी पहली से 10वीं कक्षा तक की किताबें

अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2020 12:16 PM IST

सार

हिमाचल में पहली से 10 वीं तक सरकारी स्कूलों की पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति 20 फरवरी से आरंभ कर दी जाएगी।इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच मार्च तक हिमाचल के स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी। ग्रीष्मकालीन स्कूलों के शिक्षा सत्र 2020-21 के  लिए की सरकार ने यह व्यवस्था कर दी है। सरकार ने साफ शब्दों में निर्देश दिए हैं कि नया सत्र शुरू होते ही छात्रों के लिए पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की संयुक्त निदेशक पूनम सूद ने प्रदेश के सभी उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि वह अपने जिलों में तय सारिणी के अनुसार पहली से दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए मुफ्त पाठ्य पुस्तकों डिपो से हासिल करें। इन पुस्तकों को तय समय में छात्रों को दे दिया जाए।

ब्लॉक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बीडीसी अथवा बुक डिपो से तय सूची के अनुसार पाठ्य पुस्तकें जुटा लें। इस पत्र के साथ किस स्थान पर किस तारीख को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध होंगी। यह सारिणी भी संलग्न कर भेजी है। संयुक्त निदेशक ने पाठ्य पुस्तकों के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए जिलावार तारीख तय कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें