एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस की छापेमारी, 7 किलो चरस समेत पैसा गिनने वाली मशीन पकड़ी

ब्यूरो/अमर उजाला, परागपुर(कांगड़ा) Updated Fri, 22 Jul 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई चरस अभी तक की खेपों में सबसे ज्यादा रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

हिमाचल में कांगड़ा पुलिस ने गरली-परागपुर में एक घर में छापेमारी कर छह किलो 700 ग्राम चरस समेत पैसा गिनने वाली मशीन बरामद की है। पकड़ी गई चरस अभी तक की खेपों में सबसे ज्यादा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशा माफिया के खिलाफ बनाए गए स्पेशल इंवेस्टिगेशन सैल ने वीरवार सायं गरली और परागपुर में छापेमारी के दौरान करीब 7 किलोग्राम के चरस पकड़ी।

पुलिस टीम ने ने डीएसपी रेणु शर्मा की अगुवाई में परागपुर के सिक्खां दा ताल नामक स्थान पर छापेमारी के दौरान दो युवाओं को चरस सहित दबोचा। पकड़े गए दोनों आरोपियों की सूचना पर ही पुलिस ने निकटवर्ती गरली में सुधीर कुमार के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन

छापेमारी में बरामद हुई ये सारी चीजें

जहां से 6 किलो 700 ग्राम चरस, पैसा गिनने वाली मशीन जो बैंकों होती है, बरामद की। आरोपी से पुलिस ने 6 तोले सोना, 1 लाख 53 हजार 380 रूपये नकदी, पांच लाख 34 हजार रुपये की एफडी बरामद की है।

आरोपी का एक बैंक बचत खाता भी सीज कर दिया गया है। इसमें दस लाख 31 हजार 245 रुपये हैं। आरोपी पेशे से दुकानदार है। घर से एक लैपटॉप और 2 इलेक्ट्रानिक तराजू जब्त किए हैं।

गरली में पकड़ी गई चरस अभी तक सबसे ज्यादा चरस की खेपों में ज्यादा है। सवाल उठ रहे हैं कि आरोपी के घर तक कैसे चरस पहुंची और कौन इस खेप को घर तक पहुंचा रहा था। साथ ही यहां पर चरस की खेप कहा से पहुंच रही है।

पुलिस ने पकड़ी चरस : एसपी
एसपी संजीव गांधी ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि सुधीर कुमार से पुलिस ने छह किलो 700 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें