एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक ने दोस्त के साथ मिलकर ली चाचा की जान, नग्न कर जलाया चेहरा

ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के साथ मिलकर युवक ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। फिर पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा भी जला डाला - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

Next Article

दोस्त के साथ मिलकर युवक ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। फिर पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा भी जला डाला। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां पुलिस ने नगर पंचायत भोटा में 13 जून को मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के भतीजे और दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मर्डर के बाद अपनी तरफ से कोई सबूत नहीं छोड़ा था। मृतक का चेहरा भी बुरी तरह से जला दिया था, ताकि पहचान न हो सके। लेकिन बाजू पर बनाए टैटू से मृतक की पहचान हो गई।

टैटू पर मृतक का नाम प्रेम राज और निवासी रामपुर लिखा था। इस तर तुरंत एक्शन लेते हुए हमीरपुर पुलिस ने यूपी के रामपुर में पुलिस को सूचना दी कि किसी निवासी प्रेमराज का शव हिमाचल के हमीरपुर जिले में मिला है और इसके बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जाए।
विज्ञापन

चाचा पर लगा था बहू से जबरदस्ती करने का आरोप

चाचा पर आरोप था कि उसने अपने भतीजे की पत्नी के साथ जबदस्ती करने की कोशिश की थी। - फोटो : Demo pic
इसके बाद यूपी पुलिस ने मृतक के संबंधियों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई और मृतक की पहचान प्रेम राज (50) पुत्र झामन निवासी वीपीओ मढकर तहसील और पुलिस स्टेशन शाहबाद जिला रामपुर यूपी के तौर पर की गई।

प्रेमराज अविवाहित था तथा अपने भतीजे कर्ण सिंह पुत्र परमेश्वरी निवासी मधकर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के साथ हिमाचल के ऊना जिला में रहता था। कर्ण सिंह का दोस्त वीरेंद्र पुत्र राम प्रकाश निवासी नागरजूना, बदायूं यूपी भी पंजाब के होशियारपुर में रहता है।

9 और 10 जून को कर्ण सिंह अपने दोस्त वीरेंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर शाहतलाई में घूमने आया था। इस दौरान कर्ण सिंह को मोबाइल फोन पर पत्नी का फोन आया कि चाचा प्रेम राज जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है।

दोस्त के साथ मिलकर ली चाचा की जान

मृतक की पहचान न हो, इसके लिए कपड़े से चेहरे को जला दिया। - फोटो : Demo pic
फोन आने के बाद कर्ण सिंह अपने दोस्त के साथ वापस ऊना पहुंचा और चाचा प्रेम राज को थप्पड़ रसीद कर दिए। 12 जून को वह चाचा को मोटरसाइकिल पर बिठाकर हमीरपुर के भोटा ले आए। पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत टियाले दा घाट नाले में दोनों ने चाचा की हत्या कर दी।

इसके बाद चाचा के कपड़े उतारे और अर्धनग्न अवस्था में छोड़ दिया। मृतक की पहचान न हो, इसके लिए कपड़े से चेहरे को जला दिया। कर्ण ने पत्थर से प्रेमराज के सिर और पैरों में कीले ठोंक दीं। कीलें ठोंकने के पीछे उन्होंने अविवाहित व्यक्ति के मरने के बाद भूत पिशाच से बचने का तर्क दिया है।

उधर, एडिशनल एसपी हमीरपुर डा. शिव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें