एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, नोच डाला चेहरा, मौत

ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 12 Aug 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खेतीबाड़ी को नुकसान पहुंचाने वाले उत्पाती बंदर अब लोगों की जान भी लेने लगे हैं। हिमाचल के मंडी में बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घर की सीढ़ियों से सिर के बल गिरने से बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों ने बुजुर्ग के चेहरे को बुरी तरह नोच दिया था। एसपी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। प्रदेश के हर जिले में बंदर सबसे बड़ी समस्या है। कई किसान अपनी खेतीबाड़ी तक छोड़ चुके हैं। हर साल सैकड़ों लोग बंदरों के हमले में घायल होते हैं।

इंद्र सिंह ने बताया कि उनके जीजा अमरजीत सिंह (62) रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह पैलेस कॉलोनी स्थित अपने घर से दुकान के लिए निकले। जैसे ही अमरजीत घर की सीढि़यां उतरने लगे तो बंदर उनके चेहरे पर झपट पड़े।
विज्ञापन


बंदरों के नाखून उसके मुंह पर लग गए। असंतुलन खोने से वह सीढि़यों से सिर के बल नीचे गिर गए। घायलावस्था में उन्हें मंडी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमरजीत सिंह गांधी चौक में घड़ी की दुकान में कारीगर थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें