एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब शक्तिपीठों के लिए मिलेगी वोल्वो की सुविधा

विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 25 Jun 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवभूमि हिमाचल के तीन शक्तिपीठ पीठों के लिए पहली बार वोल्वो बस सेवा शुरू हो रही है। यह वोल्वो बस शिमला से धर्मशाला वाया चंडीगढ़, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा होकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल पथ परिवहन की ये बस सेवा एक जुलाई से शुरू होने जा रही है। शिमला से धर्मशाला तक ये सफर 11 घंटों में पूरा होगा। इससे हजारों लोगों को फायदा होगा।

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शिमला-धर्मशाला रूट पर वाया हमीरपुर चलने वाली वोल्वो बस को वाया चंडीगढ़, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी होकर चलाने का फैसला लिया है।

अब ये वोल्वो बस वाया चंडीगढ़, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, कांगड़ा होकर धर्मशाला पहुंचेगी। दावा है कि प्रदेश के तीन शक्तिपीठों में आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर ये बदलाव किया गया है।

बाहरी राज्यों के श्रद्धालु चंडीगढ़ पहुंच कर शक्तिपीठों के लिए इस बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। एचआरटीसी मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन ने बताया कि वोल्वो बस सेवा से हिमाचल सहित देवी दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों को भी लाभ मिलेगा। इसका किराया 750 रुपए रहेगा।
विज्ञापन


ये रहेगा टाइम टेबल

शिमला से रवानगी - शाम 6:00 बजे
धर्मशाला पहुंचेगी - 5:00 बजे सुबह
धर्मशाला से रवानगी - शाम 7:00 बजे
शिमला पहुंचेगी - सुबह 6:00 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें