एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सरकार पीड़ित परिवारों को दे उचित मुआवजा: धूमल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Aug 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उपमंडल में गत रविवार को कसारू पंचायत के करयालग में हुए भूस्खलन से प्रभावित परिवारों का हाल जानने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बुधवार को पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और इन्हें तत्काल हल करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह घुमारवीं में उन्होंने पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। उन्होंने मंडल आयुक्त मंडी, उपायुक्त बिलासपुर, एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा से भी बात की तथा आग्रह किया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता मुहैया कराने में प्राथमिकता दें।

सरकार से आग्रह किया कि पीड़ित परिवारों को न केवल मात्र 3 बिस्वा भूमि दी जाए, बल्कि उन्हें कृषि योग्य भूमि भी मुहैया कराई जाए। यदि नौतोड़ भूमि योजना से भी इन्हें लाभ देने की जरूरत पड़े तो अवश्य दें। 
विज्ञापन


कहा कि पहले भी ऐसे हादसे धर्मपुर व रिकांगपिओ में हो चुके हैं। पीड़ित परिवारों को पुन: स्थापित करने के लिए भूमि व मकान आदि उपलब्ध करवाए गए थे। पीड़ित परिवारों की भूमि का भू-गर्भ वैज्ञानिकों की टीम सर्वे करेगी।

इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि पहाड़ी पर क्या फिर से भूस्खलन की संभावना है या नहीं। अधिकांश परिवारों की भूमि बिल्कुल तहस-नहस हो गई है। पीड़ितों का जीविका का साधन मात्र कृषि ही था।

कहा कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को सरकार ने 40 हजार मुआवजा दिया है। 12,48, 200 रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। वहीं, धर्मशाला से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें