एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेरहम बेटे ने मां पर डाल दी खौलती चाय

ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 04 Aug 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कांगड़ा में ठाकु रद्वारा गांव में एक वृद्ध महिला को उसके बेटे और बहू ने बेरहमी से पीट डाला। मारपीट के दौरान बेटे ने मां के शरीर पर खौलती हुई गर्म चाय भी फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कौशल्या देवी 65 साल को उसके बेटे और बहू ने पीटा है। महिला ने बताया कि उसका बेटा सुरेश कुमार और बहू रीनू देवी उससे अकसर मारपीट करते हैं।

31 जुलाई को सारी हदों को पार कर बेटे और बहू ने मारने का इरादे से महिला को जख्मी कर दिया। महिला पर गर्म चाय भी फेंकी और बहू ने उसकी उंगली चबा डाली है।
विज्ञापन


वहीं, कान की वाली को खींचा, इससे उसे चोट आई है। महिला के शरीर पर जलने के निशान पडे़ है। प्रधान ने कहा कि महिला की कांगड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। वृद्ध महिला को इंसाफ दिलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें