शिमला। शहर के साथ लगते छोटा शिमला स्थित 11 केवी स्ट्राबेरी फीडर पर प्री मानसून सीजन के चलते कार्य किया जाएगा। इस कारण हैप्पी चाइल्ड, अंकुर डे, न्यू वर्मा अपार्टमेंट्स, कॉटेज नंबर 1 से 12, ऐरा होम कसुम्पटी, थाना कोठी, न्यू स्ट्राबेरी, ओल्ड स्ट्राबेरी, आयुर्वेदिक अस्पताल, साउथ गेट होटल, टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस, ब्रॉकहास्ट और आसपास के इलाकों में 3 जून को पावर कट रहेगा। यह जानकारी इलेक्ट्रिकल सब डिवीजन छोटा शिमला के असिस्टेंट इंजीनियर विपिन कश्यप ने दी है। हालांकि दूसरी ओर विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कार्य मौसम ठीक होने पर ही किया जाएगा। संवाद