एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पठानकोट: सांप के डसने के बाद बिना इलाज सो गया था युवक, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 13 Sep 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

Next Article

मंडी जिला के उपमंडल धर्मपुर के चसवाल गांव में एक युवक विक्की पुत्र कृष्ण चंद की पठानकोट में सांप के डसने से मौत हो गई। बता दें कि मृतक विक्की ने मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की थी और पंजाब के पठानकोट में एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसके सहयोगी ने बताया कि रात करीब 11 बजे वे दोनों शाम का खाना खाने के बाद सोने चले गए। विक्की को सोते हुए कई बार लगा कि कोई कीड़ा उसके जिस्म पर रेंग रहा है और ज्यूं ही उसने बिजली जलाई तो उसी समय फन फैलाकर एक जहरीला सांप उसकी एक टांग से लिपटा हुआ था। जिसने मिनटों में विक्की को डस लिया। दोनों युवकों ने घटना को हल्के से लिया और सांप को मार कर उसका वीडियो बनाने में लग गए और फिर से सोने चले गए।

लेकिन रात के करीब 3 बजे विक्की के सारी शरीर में कंपकंपी शुरू हो गई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह देखकर उसके साथ रह रहे युवक ने आसपास रहने वाले लोगों को जगाया और उसे सिविल अस्पताल पठानकोट ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टर ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। सरकाघाट पुलिस ने अपने तौर पर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पैतृक गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

मृतक विक्की अपने पीछे अपनी पत्नी और एक बेटी छोड़ गया है। विक्की के आकस्मिक निधन पर स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें